IREDA Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनियों को कर्ज देने वाली दिग्गज NBFC IREDA के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। सोमवार, 24 मार्च को यह 8.4% बढ़कर ₹167.90 पर पहुंच गया। यह इसका तीन हफ्ते का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह इसने 11% की वृद्धि दर्ज की। यह इरेडा की इस साल की अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। दोपहर 1.15 बजे तक इरेडा के शेयर 7.62%की बढ़त के साथ 166.62 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
