IREDA Shares: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव रहा। शुरुआती तेजी के बाद एक बार यह फिसला तो इसके संभलने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई और दिन के आखिरी में यह गिरावट के साथ बंद हुआ। टेक्निकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा के मुताबिक शॉर्ट टर्म में इसमें अभी और गिरावट दिख सकती है। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 238.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 242.90 रुपये का हाई और 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 238.30 रुपये का लो छुआ था। पिछले महीने 15 जुलाई 2024 को यह 310 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर था और पिछले साल 29 नवंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 49.99 रुपये पर था।
