Get App

IREDA Shares: लगातार 3 दिनों से बढ़ रहा शेयर, 14.5% उछला भाव, बोर्ड की बैठक में बड़े ऐलान की तैयारी

IREDA share price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज 25 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 3.96% बढ़कर 176.77 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गए। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में 14.5% तक की तेजी आ चुकी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज 25 मार्च को एक अहम बैठक होने वाली है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 12:36 PM
IREDA Shares: लगातार 3 दिनों से बढ़ रहा शेयर, 14.5% उछला भाव, बोर्ड की बैठक में बड़े ऐलान की तैयारी
IREDA Stocks: कंपनी ने हाल ही 8.40% के सालाना कूपन रेट पर अपना पहला परपेचुअल बॉन्ड्स जारी किया है

IREDA share price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज 25 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 3.96% बढ़कर 176.77 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गए। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में 14.5% तक की तेजी आ चुकी है। यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज 25 मार्च को एक अहम बैठक होने वाली है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि 25 मार्च 2025 को IREDA के बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बॉरोइंग प्लान यानी उधारी योजना पर विचार किया जाएगा। इस बैठक से पहले निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, जिससे शेयरों में तेजी आई।

पहली बार जारी किए गए परपेचुअल बॉन्ड्स

सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने इससे पहले अपनी पहली परपेचुअल बॉन्ड इश्यू जारी करने की घोषणा की थी, जिसके जरिए 1,247 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई गई है। परपेचुअल बॉन्ड्स कंपनी का एक रणनीतिक कदम है, जो IREDA के टियर-I कैपिटल बेस को मजबूत करेगा और देश में ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के तेज विस्तार को समर्थन देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें