IRFC Share Price: ₹13527 करोड़ की डील से संवरेगी Hyderabad Metro, ऐलान ने बढ़ाई शेयरों की चमक

IRFC Share Price: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्प (IRFC) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा जिसके बाद उछलकर एक बार फिर यह ₹100 के पार पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी हैदराबाद मेट्रो से जुड़ी ₹13527 करोड़ की एक फाइनेंस डील के चलते आई है। जानिए इस डील के बारे में पूरी डिटेल

अपडेटेड May 25, 2026 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
IRFC Share Price: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज मार्केट में रौनक बिखेर दी। इस रौनक के बीच आईआरएफसी के शेयर एक रीफाइनेंसिंग डील पर उछल पड़े।

IRFC Share Price: एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) के साथ ₹13527 करोड़ के टर्म लोन एग्रीमेंट ने आईआरएफसी के शेयरों में चाबी भर दी। यह रीफाइनेंसिंग डील देश के अर्बन ट्रांजिट फाइनेंसिंग स्पेस में सबसे बड़े सौदों में से एक है और ऐसे समय में हुआ है, जब एलएंडटी से एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) की 100% हिस्सेदारी तेलंगाना सरकार को हैदराबाद मेट्रो रेल के जरिए दे दी गई है। इसने आईआरएफसी के शेयरों की चमक बढ़ा दी। फिलहाल बीएसई पर यह 2.44% के उछाल के साथ ₹100.60 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.85% चढ़कर ₹101.00 तक पहुंच गया था। डील को लेकर आईआरएफसी का कहना है कि इससे रेलवे एसेट्स के बाहर अर्बन मोबिलिटी और पब्लिक इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में इसका फाइनेंसिंग पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है।

IRFC के रीफाइनेंसिंग डील की खास बातें

एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) के साथ आईआरएफसी ने हैदराबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लोन की रीफाइनेंसिंग के लिए ₹13,527 करोड़ का टर्म लोन एग्रीमेंट किया है। इसके तहत NCDs (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स), कमर्शियल पेपर्स और टर्म लोन्स समेत सभी देनदारियों की रीफाइनेंसिंग होगी। यह लोन 20 साल के लिए दिया गया है जिसकी किश्तें हर तिमाही भरनी है। रीफाइनेंसिंग के जरिए महंगे कर्ज का भार हल्का होगा। इसके अलावा इसमें कोई प्रोसेसिंग फीस, कमिटमेंट चार्जेज या प्रीपेमेंट पेनाल्टी नहीं लगेगी। तेलंगाना सरकार ने बिना शर्त इस लोन पर गारंटी दी है जिससे आईआरएफसी के लिए अपने पैसे की वापसी सुनिश्चित हुई है। हैदराबाद मेट्रो रेल का पहला चरण तीन कॉरिडोर में फैला हुआ है जिसकी लंबाई 69.2 किमी है और 57 स्टेशन हैं। हर दिन मेट्रो से पांच लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। आईआरएफसी से रीफाइनेंसिंग डील से कंपनी को पूरे शहर में आने वाले समय में अपना नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईआरएफसी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 9 जून 2025 को यह ₹148.90 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 41.54% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹87.05 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। 15 जुलाई 2024 को यह ₹229.05 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹26 के भाव पर जारी हुए थे जिसकी 29 जनवरी 2021 को मार्केट में एंट्री हुई थी।

LTM Share Price: अधिग्रहण का ऐलान पड़ा शेयरों पर भारी! टूटकर आया एक साल के निचले स्तर पर

Premier Energies Share Price: ₹2055 करोड़ की ब्लॉक डील पर शेयर धड़ाम, 3% के उछाल के बाद आया 3% नीचे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।