Get App

IRFC में लगातार 9 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटा, अन्य रेलवे शेयरों में भी तगड़ा उछाल

IRFC के साथ-साथ रेलवे से जुड़ी अन्य कंपनियों जैसे RVNL, IRCON, RITES, RailTel के शेयरों में भी आज 5% से 10% के बीच तेजी देखी गई। राइट्स ने भी चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 14 फीसदी की बढ़त हासिल की। वहीं, रेलटेल 5% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 5:27 PM
IRFC में लगातार 9 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटा, अन्य रेलवे शेयरों में भी तगड़ा उछाल
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों में आज 29 जुलाई को नौ दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों में आज 29 जुलाई को नौ दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। कंपनी के शेयरों में आज 6.41 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 195.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। नौ दिनों में कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी से अधिक की गिरावट आई थी। स्टॉक ने 15 जुलाई 2024 को 229.05 रुपये का अपना रिकॉर्ड हाई छू लिया था। कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड हाई से करीब 20% की गिरावट आई थी। हालांकि, आज इसमें करीब 7 फीसदी की रिकवरी देखी गई।

RVNL, IRCON, RITES में भी शानदार रिकवरी

IRFC के साथ-साथ रेलवे से जुड़ी अन्य कंपनियों जैसे RVNL, IRCON, RITES, RailTel के शेयरों में भी आज 5% से 10% के बीच तेजी देखी गई। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार अप्रैल से जून की अवधि के बीच 5.79 लाख स्मॉल शेयरहोल्डर्स ने IRFC के शेयर खरीदे। IRFC के पास अब 50.63 लाख छोटे शेयरधारक हैं, जबकि मार्च तिमाही के अंत में इसके पास 44.84 लाख छोटे शेयरधारक थे।

राइट्स ने भी चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 14 फीसदी की बढ़त हासिल की। ​​कंपनी ने रविवार को घोषणा की कि वह 31 जुलाई को बोर्ड मीटिंग आयोजित करेगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। यह दूसरा बोनस इश्यू होगा, जिस पर कंपनी 2019 में जारी 1:4 बोनस शेयर के बाद विचार करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें