बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मैराथन ट्रेंड - पीएमएस (Marathon Trends- PMS) के CEO अतुल सूरी ने कहा कि डेढ़ साल की तेजी के बाद बाजार में करेक्शन देखने को मिल रहा है। बाजार में टाइम और प्राइस दोनों करेक्शन चल रहे हैं। अतुल सूरी बाजार में 3 दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। अतुल जी ना सिर्फ लॉन्ग टर्म ट्रेंड पकड़ने के लिए जाने जाते हैं बल्कि टेक्निकल और फंडामेंटल्स के बीच तालमेल बैठाना भी इन्हें खूब आता है। अतुल Birla Sun Life Sec के साथ काम कर चुके हैं। इन्होंने 2003 में मैराथन कैपिटल की स्थापना की। फिलहाल ये मेगा ट्रेंड्स PMS मैनेज करते हैं।
