Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23558-23632 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 2366723666(50DEMA)-23702/23745 पर है। वहीं पहला बेस 23287 (20DEMA)-23338 पर है जबकि बड़ा बेस 23110/23166-23233 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बजट के बाद बाजार दिशा तय नहीं तय कर सका लेकिन निचला स्तर 20 DEMA और हाई 200 DEMA था। FIIs ने बजट दिन भी बिकवाली की, इंडेक्स शॉर्ट में बदलाव नहीं, नेट शॉर्ट 1.74 लाख रहा। 23500-23600-23700 पर कॉल राइटर्स का कब्जा, 23632 पर 200 DEMA पर है। वहीं 23300-23200-23100 जोन पर भारी पुट राइटिंग, 23338 पर 20 DEMA पर है।
वीरेंद्र ने कहा कि FIIs के सपोर्ट के बिना, टैरिफ वार के चलते सेटअप का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 23338/20DEMA और 23287 के ऊपर खरीदें और गिरावट में खरीदें। ऊपर लॉन्ग के लक्ष्य 23632 (200 DEMA), इसके ऊपर जाना मुश्किल दिखता है। अगर बजट दिन का निचला स्तर/23338/23287 टूटा तो बड़ी गिरावट संभव है। ऐसे में निफ्टी 23166/23110 तक जा सकता है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49739-49919 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50031-50233 (200/50DEMA)पर है। वहीं पहला बेस48922/49117-49311 पर है जबकि बड़ा बेस 48570-48689 पर है।निफ्टी बैंक की क्लोजिंग निराश करने वाली थी लेकिन फिर भी 20 DEMA के ऊपर रहे।
टेक्निकली एक्सिस बैंक/इंडसइंड बैंक/कोटक बैंक/ICICI बैंक अब भी अच्छे रहे। लेकिन HDFC बैंक/SBI तेजी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, HDFC बैंक के लिए 1690/1710 सबसे अहम है। 50000 बड़ा सप्लाई जोन, यहां कॉल राइटर्स और 50-200 DEMA का प्लेसमेंट रहा। पहले बेस पर 20/10 DEMA, 49000 पर जोरदार OI रहा। साफ है कि इंडेक्स में जोरदार उतार-चढ़ाव होगा, पहले बेस तक गिरावट में खरीदें। पहले बेस के नीचे दूसरे बेस तक गिर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।