IT stocks: हाल के दिनों की पिटाई के बाद IT शेयरों में आज रिकवरी दिख रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 36,151.70 के आसपास दिख रहा है। टेक महिंद्रा में 1.50 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, वहीं इंफोसिस 1.39 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। OFSS में 1.16 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। MPHASIS में 1.15 की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। आज की इस रिकवरी के बावजूद भारतीय IT पर मॉर्गन स्टैनली सतर्क नजरिया लेकर चल रहा है। अपनी रिपोर्ट में उसने कहा है कि मैक्रो चुनौतियों के बीच IT शेयरों की गिरावट को खरीदने से बचना चाहिए। हालांकि कुछ शेयरों पर उसका नजरिया पॉजिटिव है।
