IT Stocks : निफ्टी आईटी इंडेक्स वर्तमान हफ्ते में 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। अगर इसका चार्ट पैटर्न देखें तो इस इंडेक्स में मौजूदा स्तरों से और गिरावट आने की संभावना दिख रही है। गुरुवार को चार दिन की गिरावट का सिलसिला टूटने से पहले, निफ्टी आईटी इंडेक्स बुधवार को 35,697 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
एक्सेंचर ने घटाया रेवेन्यू गाइडेंड, आईटी शेयरों को लगा झटका
CLSA के लारेंस बालांको के मुताबिक इस ब्रेकडाउन में निफ्टी 33,272 के निचले स्तर की ओर जा सकता जो गुरुवार के क्लोजिंग स्तर से 7.7 फीसदी नीचे है। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएलटेक जैसे आईटी शेयर आज शुक्रवार को फोकस में रहेंगे। काल रात अमेरिका में एक्सेंचर ने अपने तिमाही नतीजों की रिपोर्ट दी है। कंपनी ने अपने वित्तीय वर्ष 2024 के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को पहले के 2 -5 फीसदी से घटाकर 1-3 फीसदी कर दिया है। एक्सेंचर ने अपने गाइडेंस में आगे कहा है किआईटी परियोजनाओं पर ग्राहक सावधानी बरत रहे हैं, खासकर छोटे स्तर पर।
एक्सेंचर के शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिरकर हुए बंद
इस डाउन ग्रेडिंग के चलते गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर एक्सेंचर के शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए। इसका अमेरिका में लिस्टेड भारतीय आईटी शेयरों पर पहले ही नकारात्मक प्रभाव पड़ चुका है। इंफोसिस के यूएस-लिस्टेड शेयर कल 4 फीसदी गिर गए, जबकि विप्रो के शेयर 2 फीसदी नीचे बंद हुए।
ऐसे में अगर निफ्टी आईटी शुक्रवार को भी गिरावट के साथ बंद होता है, तो यह पिछले पांच हफ्तों में इसका चौथा साप्ताहिक नुकसान होगा और अप्रैल 2023 के बाद से इसका सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन भी होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।