आईटी स्टॉक्स में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, शेयरों को बेचें, होल्ड करें या खरीदें?

आईटी शेयरों में इस हफ्ते आई गिरावट ने निवेशकों को डरा दिया है। इसमें इंफोसिस के कमजोर गाइडेंस का हाथ है। खुद इंफोसिस का शेयर 24 अप्रैल को 7 फीसदी गिर गया। हालांकि, रुपये में कमजोरी का फायदा आईटी कंपनियों को मिलेगा

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
इस हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स 10 फीसदी गिरा।

भारतीय आईटी सेक्टर इस समय दोराहे पर खड़ा है। एक तरफ खराब नतीजों और कमजोर गाइडेंस ने निवेशकों को डरा दिया है, तो दूसरी तरफ रुपये की ऐतिहासिक गिरावट और आकर्षक वैल्यूएशन नई उम्मीद जगा रहे हैं। CNBC-आवाज़ पर लक्ष्मण रॉय के साथ चर्चा में मार्केट एक्सपर्ट्स सुनील सुब्रमण्यम और अनुराग सिंह ने आईटी सेक्टर के भविष्य और निवेश रणनीति पर विस्तार से बात की।

1. रुपये में गिरावट: आईटी के लिए 'सुरक्षा कवच'

विशेषज्ञों का मानना है कि रुपये का ₹94 के पार निकलना आईटी कंपनियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। रुपये में 3-4% की गिरावट से आईटी कंपनियों की प्रति शेयर आय (EPS) बढ़ेगी। जब रुपया कमजोर होता है, आईटी शेयरों को सपोर्ट मिलता है। हालांकि पिछले दो दिनों में नतीजों के शोर में यह खबर दब गई, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह एक बड़ा 'कुशन' है।

2. लार्ज-कैप बनाम मिड-कैप: कहां है खतरा?

चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि मिड-कैप और स्मॉल-कैप आईटी कंपनियां फिलहाल लार्ज-कैप के मुकाबले दोगुनी महंगी (2X Valuation) हैं। ऐसा सोचना गलत है कि सभी मिड-कैप कंपनियां AI को अपनाकर आगे बढ़ेंगी। आईटी शेयरों के मामले में निवेशकों को बहुत चुनिंदा (Stock Specific) होने की जरूरत है। TCS और Infosys जैसे दिग्गज शेयर अब आकर्षक वैल्यूएशन (16-18 के P/E) पर आ गए हैं। इनमें निवेश का जोखिम अब कम नजर आ रहा है।


3. 'बैड न्यूज़' में खरीदारी का मौका

अनुराग सिंह का मानना है कि आईटी सेक्टर इंडिया के लिए एक 'डिपेंडेबल' सेक्टर है। इसलिए आईटी सेक्टर की अनदेखी नहीं की जा सकती। जब खबरें खराब हों और कीमतें कम हों तो उसे खरीदारी का सबसे अच्छा समय माना जाता है। विदेशी निवेशक भारतीय आईटी कंपनियों की 'क्वालिटी ऑडिट' और 'डिविडेंड इनकम' पर भरोसा करते हैं। युद्ध और अस्थिरता खत्म होने पर इनमें विदेशी निवेश फिर से लौटेगा।

यह भी पढ़ें: ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले मार्केट्स में भी हो सकती है मोटी कमाई, शुभम अग्रवाल की इस गाइड का करें इस्तेमाल

4. निवेशकों के लिए सलाह

लॉन्ग टर्म होल्डिंग के साथ-साथ रुपये की चाल को देखते हुए थोड़े समय के लिए भी आईटी में पोजीशन बनाई जा सकती है। हालांकि, फिलहाल आईटी शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इस हफ्ते आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी। इसकी वजह इंफोसिस का कमजोर गाइडेंस है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।