IT Stocks: IT शेयरों में आज रही धमाकेदार तेजी, क्या आगे भी कायम रहेगा ये तूफानी जोश ?

IT sector: आज निफ्टी IT ने नया शिखर बनाया है। Nvidia के नतीजों से पहले IT शेयरों में रैली देखने को मिली है। US मार्केट में रिकवरी के चलते IT में तेजी आई है। सितंबर में US फेड से रेट कट की प्रबल संभावना है

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LTI माइंडट्री में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। कोटक ने भी शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6,200 रुपए कर दिया है

Stock picks : 10 दिनों की रैली के साथ बाजार आज नए शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी पहली बार 25,100 के पार चला गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई के करीब दिख रहे हैं। आज IT शेयरों में तूफानी तेजी तेजी देखने को मिली है। 2 फीसदी चढ़कर निफ्टी IT इंडेक्स ऑलटाइम हाई पर दिख रहा है। आज के कारोबारी सत्र में TCS,इंफोसिस, विप्रो जैसे दिग्गज 2-3 फीसदी भागे हैं। मिडकैप IT भी जोश में है। LTIMINDTREE 7 फीसदी उछल कर वायदा का टॉप गेनर बना है। KOTAK ने स्टॉक क 6200 रुपए का लक्ष्य दिया है।

IT में तूफानी तेजी क्यों?

आज निफ्टी IT ने नया शिखर बनाया है। Nvidia के नतीजों से पहले IT शेयरों में रैली देखने को मिली है। US मार्केट में रिकवरी के चलते IT में तेजी आई है। सितंबर में US फेड से रेट कट की प्रबल संभावना है। US के डिस्क्रिशनरी डिमांड में रिवाइवल देखने को मिल रहा है। इससे US में BFSI में टेक स्पेंडिंग में सुधार की उम्मीदें बढ़ी हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी IT की तेजी और बढ़ सकती है।


Reliance industries AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM से क्या सुनना चाहता है बाजार, क्या हो सकता है खास?

इस साल इंडेक्स का प्रदर्शन

इस साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, निफ्टी ऑटो 39.5 फीसदी, निफ्टी फार्मा ने 36.20 फीसदी, निफ्टी रियल्टी ने 31.62 फीसदी, निफ्टी PSU ने 20.86 फीसदी और निफ्टी IT ने 19.5 फीसदी रिटर्न दिया है।

LTTS में जोरदार तेजी

LTTS में आज जोरदार तेजी है। स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। मोतीलाल ओसवाल (MOSL) का कहना है कि कंपनी के मैनेजमेंट का 200 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू टारगेट पर फोकस है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 6,300 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। NUVAMA ने इस स्टॉक में बने रहने की सलाह देते हुए 5200 रुपए का टारगेट दिया है।

रफ्तार में LTI माइंडट्री

LTI माइंडट्री में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। कोटक ने भी शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6,200 रुपए कर दिया है। इस कर्नाटक हाईकोर्ट से भी कंपनी को बड़ी राहत राहत मिली है। 378 करोड़ रुपए के GST नोटिस पर कंपनी ने स्टे हासिल कर लिया है। कंपनी ने 20 अगस्त को नोटिस के खिलाफ अपील की थी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।