Get App

GQG के राजीव जैन ने 5 सालों से रखा था अदाणी के शेयरों पर नजर, निवेश के लिए सही कीमत का कर रहे थे इंतजार

राजीव जैन (Rajiv Jain) की इनवेस्टमेंट फर्म ने अदाणी ग्रुप की 4 कंपनियों के करीब 15,446 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। जैन ने बताया कि वह करीब 5 सालों से अडानी ग्रुप के शेयरों पर नजर रखे हुए थे, लेकिन अपने अधिक वैल्यूएशन के चलते ये शेयर उनके 'दायरे से बाहर' बने हुए थे। हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, "उनका अपना नजरिया है और हमारा अपना"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 6:54 PM
GQG के राजीव जैन ने 5 सालों से रखा था अदाणी के शेयरों पर नजर, निवेश के लिए सही कीमत का कर रहे थे इंतजार
राजीव जैन ने कहा कि अडानी ग्रुप के पास "आकर्षक कीमत पर" शानदार एसेट्स हैं

राजीव जैन (Rajiv Jain) करीब 5 सालों से अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) पर नजर रखे हुए थे, लेकिन अपने अधिक वैल्यूएशन के चलते ये शेयर उनके 'दायरे से बाहर' बने हुए थे। इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) के को-फाउंडर राजीव जैन आखिरकार अब जाकर शेयर उनके दायरे में आते हुए दिखे हैं और उन्होंने ग्रुप की 4 कंपनियों में करीब 15.446 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले कुछ हफ्तों से विवादों का सामना कर रहे अदाणी ग्रुप के लिए ये निवेश राहत भरा रहा और उसके सभी शेयर आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए।

जैन ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में यह हिस्सेदारी गुरुवार 2 मार्च को खरीदी। ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू को दिए एक इंटरव्वू में जैन ने कहा कि अदाणी ग्रुप के पास "आकर्षक कीमत पर" शानदार एसेट्स हैं।

GQG पार्टनर्स ने स्टॉक एक्सजेंच पर कई ब्लॉक डील के जरिए ये हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी जिन 4 कंपनियों में खरीदी गई है, उनमें अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अदाणी पोर्ट्स ( Adani Ports), अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अदाणी ग्रीन (Adani Green) शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें