FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC डिविडेंड का ऐलान करने की तैयारी में है। कंपनी वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दे सकती है। आईटीसी ने अपनी बोर्ड मीटिंग की तारीख पहले ही घोषित कर दी है। बोर्ड डिविडेंड के साथ रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा कर सकता है। अगर चौथी तिमाही के नतीजों में डिविडेंड की घोषणा की जाती है, तो यह वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आईटीसी द्वारा दिया जाने वाला फाइनल डिविडेंड होगा। आईटीसी एक लार्ज कैप कंपनी है। यह एक डायवर्सिफाइड ग्रुप है जिसका कारोबार एफएमसीजी, होटल, एग्री और आईटी तक फैला हुआ है।
