ITC and Aditya Birla Real Estate Deal: आईटीसी और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के बीच की एक डील ने दोनों कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ा दी। आईटीसी ने बिड़ला ग्रुप के पेपर और पल्प बिजनेस सेंचुरी पल्प एंड पेपर (Century Pulp and Paper) के अधिग्रहण का ऐलान किया तो इनके शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 3 फीसदी से अधिक उछल गए। फिलहाल बीएसई पर आईटीसी के शेयर 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ आईटीसी 413.55 रुपये और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के शेयर 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 1988.25 रुपये के भाव पर हैं। इंट्रा-डे में आईटीसी 1.10 फीसदी उछलकर 414.30 रुपये और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट 3 फीसदी चढ़कर 2028.30 रुपये पर पहुंचा था।
