Get App

J Kumar Infraprojects के शेयरों में 6% का उछाल, MMRDA से मिला 99 करोड़ का ऑर्डर

J Kumar Infraprojects ने BSE को दी जानकारी में बताया कि इसमें MMRDA की मुंबई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एलिवेटेड स्टेशनों के लिए प्री-इंजीनियरिंग बिल्डिंग स्ट्रक्चरल स्टील के काम से जुड़ी सप्लाई और आंतरिक तथा बाहरी वास्तुशिल्प की फिनिशिंग का काम शामिल है। इस प्रोजेक्ट के तहत काम के 56 हफ्तों में पूरे होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 6:01 PM
J Kumar Infraprojects के शेयरों में 6% का उछाल, MMRDA से मिला 99 करोड़ का ऑर्डर
जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट (J Kumar Infraprojects) के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को करीब 6 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।

जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट (J Kumar Infraprojects) के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को करीब 6 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक 5.94 फीसदी बढ़कर 454.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) से 99.29 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते आज निवेशकों ने स्टॉक में दिलचस्पी दिखाई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3,434.08 करोड़ रुपये हो गया है।

ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

कंपनी ने BSE को दी जानकारी में बताया कि इसमें MMRDA की मुंबई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एलिवेटेड स्टेशनों के लिए प्री-इंजीनियरिंग बिल्डिंग स्ट्रक्चरल स्टील के काम से जुड़ी सप्लाई और आंतरिक तथा बाहरी वास्तुशिल्प की फिनिशिंग का काम शामिल है। इस प्रोजेक्ट के तहत काम के 56 हफ्तों में पूरे होने की संभावना है। फाइलिंग में कहा गया है, "LOA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) कंपनी को एकमात्र बोली लगाने वाले की हैसियत से जारी किया जाता है।"

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें