Jainik Power IPO Listing: एलुमिनियम वायर रॉड बनाने वाली जैनिप पावर एंड केबल के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। शेयर फिर रिकवर होकर अपर सर्किट पर पहुंचे लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक तगड़े घाटे में हैं। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल डेढ़ गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹110 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹82.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला और लिस्टिंग पर उनकी 25.45% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹86.10 (Jainik Power Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि फिर टूटकर यह नीचे आया और दिन के आखिरी में यह ₹82.60 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24.91% घाटे में हैं।
