Get App

Jane Street ने SEBI से मांगा 6 हफ्तों का और वक्त, बचाव में ये दलील दे सकती है फर्म

अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म 'जेन स्ट्रीट ग्रुप एलएलसी (Jane Street Group LLC)' ने भारतीय शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव तैयार करने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से 6 हफ्तों का समय मांगा है। हालांकि उसे इससे कम समय मिल सकता है। इस मामले से वाकिफ एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 12:54 PM
Jane Street ने SEBI से मांगा 6 हफ्तों का और वक्त, बचाव में ये दलील दे सकती है फर्म
Jane Street Case:  जेन स्ट्रीट ने सेबी के निर्देश पर 4,840 करोड़ रुपये एक एस्क्रो अकाउंट में जमा कराए हैं

अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म 'जेन स्ट्रीट ग्रुप एलएलसी (Jane Street Group LLC)' ने भारतीय शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव तैयार करने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से 6 हफ्तों का समय मांगा है। हालांकि उसे इससे कम समय मिल सकता है। इस मामले से वाकिफ एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि SEBI ने इस मामले में जेन स्ट्रीट को लगभग चार और हफ्तों का समय देने पर विचार कर रहा है। नियामक ने पहले ही कंपनी को जांच के शुरुआती नतीजों पर अपना पक्ष रखने के लिए 21 दिन का समय दिया था, जिसकी समयसीमा पिछले सप्ताह समाप्त हो चुकी है।

उस व्यक्ति ने बताया कि स्थिति अभी भी अस्थिर है और SEBI के बोर्ड मेंबर अनंत नारायण अभी भी कंपनी को और समय देने का फैसला कर सकते हैं। जेन स्ट्रीट ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं SEBI की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

Jane Street का रुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें