JB Chemicals Shares: जेबी केमिकल्स के शेयरों में आज 1 जुलाई को 9% तक भारी तेजी आई। घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसके शेयर को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह तेजी आई है। ब्रोकरेज ने कहा कि घरेलू बाजार पर फोकस करने वाली दूसरी कंपनियों के मुकाबले इसका शेयर प्रीमियम पर कारोबार करेगा। ब्रोकरेज ने इसके लिए 2,025 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 15 प्रतिशत तक की और तेजी आने की उम्मीद जताता है।
