JB Chemicals Shares: जेबी केमिकल्स के शेयरों में आज 27 मार्च को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के 90 लाख शेयरों की बिक्री हुई, जो इसकी कुल हिस्सेदारी का करीब 5.78 फीसदी है। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 7% तक गिर गया। मनीकंट्रोल को कई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ब्लॉक डील के जरिए ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। KKR ने लगभग 20 करोड़ डॉलर (भारतीय रुपये में 1,660 करोड़) के बेस साइज के साथ इस ब्लॉक डील को लॉन्च किया था।
