Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने इंडस्ट्रियल सेक्टर पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। खासतौर से पावर और डिफेंस सेक्टर में इसे अच्छी खासी तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में 4 शेयरों- सीमेंस (Siemens), हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), थर्मैक्स (Thermax), और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के स्टॉक्स में निवेश करने की सलाह दी है। जेफरीज की मानें तो इन शेयरों में निवेशकों को 55 फीसदी तक की शानदार कमाई हो सकती है।
