झुनझुनवाला का MCX से एग्जिट, 4 अन्य स्टॉक्स में घटाई हिस्सेदारी

झुनझुनवाला ने मंधाना रिटेल, ल्यूपिन, TARC और फोर्टिस में हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में घटाई है

अपडेटेड Oct 18, 2021 पर 9:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

स्टॉक मार्केट के माहिर इनवेस्टर कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने सितंबर तिमाही के दौरान MCX में अपने सभी शेयर्स बेच दिए हैं। इसके अलाला उन्होंने तीन अन्य स्टॉक्स में हिस्सेदारी को घटाया है। जून तिमाही में झुनझुनवाला के पास कमोडिटी एक्सचेंज MCX में लगभग 25 लाख शेयर्स या 4.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इसके अलावा फार्मास्युटिकल कंपनी ल्यूपिन में झुनझुनवाला ने अपनी हिस्सेदारी घटाकर एक प्रतिशत से कम की है।

चीन के खतरे से निपटने के लिए हैंडसेट की जासूसी रोकने वाला रेगुलेशन ला सकती है सरकार

कंपनियों के एक प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले शेयरहोल्डर्स की जानकारी देनी होती है। जून तिमाही में झुनझुनवाला के पास ल्यूपिन में 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी थी लेकिन सितंबर तिमाही के लिए उनका नाम कंपनी के प्रमुख शेयरहोल्डर्स में शामिल नहीं है।

झुनझुनवाला ने सितंबर तिमाही में मंधाना रिटेल वेंचर्स, TARC और फोर्टिस हेल्थकेयर में भी बिकवाली की  है।

मंधाना रिटेल में उनके पास 12.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो सितंबर तिमाही में घटकर 7.39 प्रतिशत रह गई। TARC में उनकी हिस्सेदारी जून तिमाही में 3.39 प्रतिशत से सितंबर तिमाही में घटकर 1.59 प्रतिशत हो गई है।


फोर्टिस हेल्थकेयर में उन्होंने स्टेक 4.31 प्रतिशत से कम कर लगभग 4.23 प्रतिशत किया है।

झुनझुनवाा की इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, ओरिएंट सीमेंट, वोकहार्ट और एग्रो टेक जैसे स्टॉक्स में हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सितंबर तिमाही में उन्होंने केनरा बैंक और नाल्को में हिस्सेदारी खरीदी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।