Get App

Jio Share Price: धांसू लिस्टिंग के बाद दूसरे दिन चढ़ा शेयर, 33% बढ़ा पैसा, अब आगे क्या करें

Jio Share Price: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद अगले दिन आज फिर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर रॉकेट बन गए। लिस्टिंग के बाद से दो ही दिन में मार्केट कैप ₹99 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया। जानिए कि इसके शेयरों को किन बातों से सपोर्ट मिल रहा है और क्या मुनाफा बुक कर लेना चाहिए या अभी और तेजी की गुंजाइश है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 11:11 AM
Jio Share Price: धांसू लिस्टिंग के बाद दूसरे दिन चढ़ा शेयर, 33% बढ़ा पैसा, अब आगे क्या करें
Jio Platforms के वित्तीय प्रदर्शन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2026 में इसका EBITDA मार्जिन 50% रहा। वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 के बीच कंपनी के रेवेन्यू और EBITDA में लगभग 16% की सालाना बढ़ोतरी हुई तो इस दौरान मुनाफे में 18% की तेजी आई।

Jio Share Price: लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ऊपर चढ़े। एक कारोबारी दिन पहले मार्केट में शानदार एंट्री के बाद आज भी इसने आईपीओ निवेशकों की पूंजी बढ़ाई। बीएसई पर यह 5% से अधिक उछलकर ₹1490 पर पहुंच गया और इस हाई पर आईपीओ निवेशकों की पूंजी 33% से अधिक बढ़ी है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.91% की बढ़त के साथ ₹1472.80 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.13% उछलकर ₹1,490.00 तक पहुंच गया था।

₹99 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गई Jio की वैल्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर एक कारोबारी दिन पहले 28 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर ₹1,358 के भाव पर खुले थे। यह ₹1119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21.36% प्रीमियम पर था। लिस्टिंग के दिन बीएसई पर यह ₹1,417.35 पर बंद हुआ था लेकिन इंट्रा-डे में ₹1,423.80 के हाई तक पहुंचा था तो एनएसई पर ₹1,417.50 पर बंद हुआ और इंट्रा-डे में यह ₹1,423.90 के हाई तक पहुंचा था। आज 29 अक्टूबर को कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹13,49,859.74 करोड़ हो गया। लिस्टिंग के समय इसका मार्केट कैप ₹12,50,586.39 करोड़ था यानी कि कंपनी के मार्केट कैप में लगभग ₹99,273 करोड़ की बढ़ोतरी आई।

आगे भी रहेगी तेजी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें