Get App

JSW Steel को झटका, 2024 में ही बंद हुए ब्लॉक के लिए ओडिशा सरकार ने भेजा ₹1473 करोड़ का नोटिस

JSW Steel Shares: सज्जन जिंदल की स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील को करारा झटका लगा है। ओडिशा सरकार ने कंपनी को ₹1,472.69 करोड़ का डिमांड नोटिस भेजा है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप की स्टील कंपनी को यह नोटिस कियोंझर जिले के जजांग आयरन ओर ब्लॉक को लेकर मिला है। समझें पूरा मामला

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 2:06 PM
JSW Steel को झटका, 2024 में ही बंद हुए ब्लॉक के लिए ओडिशा सरकार ने भेजा ₹1473 करोड़ का नोटिस
JSW Steel News: अगले कारोबारी हफ्ते जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो जेएसडब्ल्यू ग्रुप की स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है।

JSW Steel News: अगले कारोबारी हफ्ते जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो जेएसडब्ल्यू ग्रुप की स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि ओडिशा सरकार ने कियोंझर जिले के जजांग आयरन ओर ब्लॉक के मामले में ₹1,472.69 करोड़ का नोटिस भेजा है। वैसे खास बात ये है कि कंपनी इस ब्लॉक को पहले ही पिछले साल सरेंडर कर चुकी है और कंपनी ने इसका खुलासा इस महीने की शुरुआत में एक्सचेंज फाइलिंग में कर दिया था। शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 22 अगस्त को बीएसई पर यह 1.70% की गिरावट के साथ ₹1053.95 पर बंद हुआ था।

JSW Steel को क्यों मिला है नोटिस?

जेएसडब्ल्यू स्टील को ओडिशा सरकार ने ₹1,472.69 करोड़ का नोटिस भेजा है। 21 अगस्त 2025 की तारीख में जारी इस नोटिस में मिनरल (अदर दैन एटॉमिक एंड हाइड्रोकॉर्बन एनर्जी मिनरल्स) कंसेशन रूल्स, 2016 के रूल 12ए(2) के तहत न्यूनतम डिपॉजिट में कमी की भरपाई 15 दिनों के भीतर करने को कहा है। यह डिमांड 27 जून 2024 से 26 जून 2025 के बीच पूरे पांचवे वर्ष के लिए है। खास बात ये है कि जेएसडब्ल्यू स्टील ने 3 अगस्त 2024 को खुलासा किया था कि इकनॉमिक कारोबार नहीं होने के चलते जजांग आयरन ओर को इसने सरेंडर कर दिया है। इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स से मंजूर हुई फाइनल माइन क्लोजर प्लान के तहत इस ब्लॉक में माइनिंग का काम दिसंबर 2024 में बंद हो गया। अब इसी ब्लॉक को लेकर कंपनी को ₹1,472.69 करोड़ का नोटिस मिला है। इसे लेकर कंपनी का कहना है कि वह इसके खिलाफ अपील करेगी।

कैसी है जेएसडब्ल्यू स्टील की सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें