Get App

JSW Steel Share Price: JFE स्टील के साथ नई डील पर ब्रोकरेज पॉजिटिव, कर्ज कम होने की उम्मीद; शेयर चढ़ा

JSW Steel Share Price: शेयर को ट्रैक करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 16 ने 'बाय' कॉल दी है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। JSW स्टील ने भूषण पावर एंड स्टील को साल 2019 में इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के रिजॉल्यूशन फ्रेकवर्क के तहत खरीदा था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 4:13 PM
JSW Steel Share Price: JFE स्टील के साथ नई डील पर ब्रोकरेज पॉजिटिव, कर्ज कम होने की उम्मीद; शेयर चढ़ा
मॉर्गन स्टेनली ने JSW स्टील के शेयर के लिए ₹1,300 के प्राइस टारगेट के साथ 'ओवरवेट' रेटिंग दी है।

JSW स्टील लिमिटेड ने अपनी पुरानी पार्टनर जापान की JFE स्टील के साथ एक नई डील की है। JFE स्टील कॉरपोरेशन, JSW स्टील के साथ जॉइंट वेंचर बनाने के लिए 15,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस वेंचर में JSW स्टील की एंटिटी बन चुकी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) का ओडिशा स्थित इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट शामिल होगा। JFE की इस जॉइंट वेंचर में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

इस डील के बाद कुछ ब्रोकरेज का रुख JSW स्टील को लेकर पॉजिटिव है। JSW स्टील के शेयर को ट्रैक करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 16 ने 'बाय' कॉल दी है। 10 ने 'होल्ड' और 10 ने 'सेल' की सलाह दी है। 4 दिसंबर को शेयर में तेजी है। BSE पर सुबह के कारोबार में यह पिछले बंद भाव से 1.5 प्रतिशत तक चढ़कर 1165 रुपये के हाई तक गया। बाद में यह 0.26 प्रतिशत बढ़त के साथ 1150.50 रुपये पर सेटल हुआ।

मॉर्गन स्टेनली ने दी 'ओवरवेट' रेटिंग

मॉर्गन स्टेनली ने JSW स्टील के शेयर के लिए ₹1,300 के प्राइस टारगेट के साथ 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि JSW स्टील को JFE की टेक्नोलॉजिकल ताकत को प्रोजेक्ट एग्जीक्यूट करने की अपनी क्षमताओं के साथ मिलाने से फायदा होगा। मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि BPSL की एंटरप्राइज वैल्यू ₹53,000 करोड़ है। इसमें ₹31,500 करोड़ की इक्विटी, ₹5,000 करोड़ का मौजूदा कर्ज और ₹16,500 करोड़ की नई उधारी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें