Jubilant FoodWorks Share Price: जानिए क्यों एक दिन में 5% टूट गए शेयर, क्या है नया टारगेट

Jubilant FoodWorks Share Price: डोमिनोज के पिज्जा (Domino's Pizza) स्टोर चलाने वाली दिग्गज कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) के लिए मार्च तिमाही कमजोर रही और इसका प्रॉफिट 70 फीसदी कम हो गया। इसके चलते मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयर आज 5 फीसदी फिसल गए। भाव में थोड़ी रिकवरी तो हुई है और एक बार यह ग्रीन जोन में पहुंच गया लेकिन फिर यह रेड जोन में आ गया

अपडेटेड May 18, 2023 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
देश की सबसे बड़ी फूडसर्विस कंपनी Jubilant FoodWorks को मार्च 2023 तिमाही में 28.54 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 70 फीसदी कम रहा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jubilant FoodWorks Share Price: डोमिनोज पिज्जा (Domino's Pizza) स्टोर चलाने वाली दिग्गज कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) के लिए मार्च तिमाही कमजोर रही। अधिक खर्च और कच्चे माल के ऊंचे भाव से इसके नतीजे प्रभावित हुए। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी दिख रहा है। कमजोर नतीजे के चलते इसके शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 5 फीसदी टूटकर 455.90 रुपये पर आ गए। हालांकि मजबूत मार्केट सेंटिमेंट से इसे कुछ सपोर्ट मिला और एक बार तो यह उछलकर ग्रीन जोन में 484.80 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि दिन के आखिरी में यह 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 474.80 रुपये (Jubilant FoodWorks Share Price) पर बंद हुआ।

    कैसी रही Jubilant FoodWorks की मार्च तिमाही

    देश की सबसे बड़ी फूडसर्विस कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स को मार्च 2023 तिमाही में 28.54 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 70 फीसदी कम रहा। हालांकि इसी अवधि में इसका कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 8.2 फीसदी उछलकर 1252 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका कंसालिडेटेड EBITDA 12.9 फीसदी गिरकर 252 करोड़ रुपये रह गया। वहीं EBITDA मार्जिन भी 4.88 फीसदी फिसलकर 20.1 फीसदी रह गया।


    Vedant Fashions के शेयर बेच रहे प्रमोटर्स, इस कारण आई यह नौबत, भाव में तेज गिरावट

    अगर आपने भी Jubilant FoodWorks में निवेश किया है तो जा लीजिए कि आगे आपको क्या करना होगा ताकि प्रॉफिट बना सकें।

    UBS

    ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसके लिए 600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। UBS का मानना है कि इसमें लॉन्ग टर्म ग्रोथ के मौके बने हुए हैं।

    Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है। इसके शेयर का लक्ष्य 560 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    CLSA

    सीएलएसए ने इन सभी ब्रोकरेज के विपरीत स्टॉक पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उनका मानना है कि स्टॉक का मूल्य गिरकर 460 रुपये तक फिसल सकता है। उनका कहना है कि महंगाई और बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा का डिमांड पर असर पड़ेगा।

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    जुबिलैंट फूडवर्क्स के पास भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में डोमिनोज पिज्जा की मास्टर फ्रेंचाइजी राइट्स हैं। इसके शेयरों की बात करें तो पिछले साल 6 अक्टूबर 2022 को यह 652.20 रुपये के एक साल के हाई पर था। इसके बाद पांच महीने में यह 37 फीसदी फिसलकर 20 मार्च 2023 को 412.20 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर से अब तक यह 16 फीसदी रिकवर हुआ है लेकिन एक साल के हाई से अभी भी यह 27 फीसदी डाउनसाइड है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।