Get App

Stocks to BUY: 53% तक उछल सकता है जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर, जानें क्यों ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

Jubilant Foodworks Shares: जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ऐलान आई। तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयरों को पॉजिटिव रेटिंग दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 9:52 AM
Stocks to BUY: 53% तक उछल सकता है जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर, जानें क्यों ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट
Jubilant Foodworks Shares: जेफरीज ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

Jubilant Foodworks Shares: जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ऐलान आई। तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयरों को पॉजिटिव रेटिंग दी है। एनालिस्ट्स का कहना है कि मजबूत ग्रोथ, मार्जिन में सुधार और ऑपरेटिंग लीवरेज के दम पर शेयर में मौजूदा स्तरों से 53 प्रतिशत तक की तेजी की गुंजाइश बनती है।

Q3 में मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में मजबूती

कंपनी के स्टैंडअलोन नतीजों के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31.7 प्रतिशत बढ़कर 54.07 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 41.04 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 11.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,901.5 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,611 करोड़ रुपये था।

कंपनी का ग्रॉस मार्जिन मामूली रूप से घटकर 74.9 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 75.1 प्रतिशत था। हालांकि ऑपरेटिंग स्तर पर प्रदर्शन मजबूत रहा। EBITDA 18.1 प्रतिशत बढ़कर 369.3 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 312.7 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 20.5 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 19.4 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें