Jupiter Wagons Share Price: ट्रेनों के लिए पैसेंजर कोच और फ्रेट वैगन बनाने वाली ज्यूपिटर वैगन्स के शेयर में 9 मई को 10 प्रतिशत तक का उछाल आया। एक दिन पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 और जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि मार्च तिमाही में आय बढ़ने से स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 156 प्रतिशत बढ़कर 104.22 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय मार्च 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर 1121.34 करोड़ रुपये हो गई।
