Kalyan Jewellers Share Price: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में आज 12 सितंबर को 4 फीसदी से अधिक की तेजी आई। इसके साथ ही स्टॉक 683.15 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी (HSBC) ने उसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। पिछले 2 साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 8 गुना से अधिक की तेजी आई है। इसके बावजूद HSBC ने इस शेयर पर अपना बुलिश नजरिया बरकरार रखा है।
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि स्टॉक अभी भी वैल्यू बनाने की अपनी राह के बीच में है और इसमें 19 प्रतिशत की और तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पर अपनी 'buy' रेटिंग को फिर से दोहराया है और इसका टारगेट प्राइस 600 रुपये से बढ़ाकर 810 रुपये कर दिया।
सुबह 11.12 बजे के करीब, कल्याण ज्वैलर्स के शेयर एनएसई पर 675.35 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस शेयर में वॉल्यूम भी मजबूत रहा और खबर लिखे जाने तक 63 लाख शेयरों का कारोबार हो चुका है, जो इसके एक सप्ताह के डेली वॉल्यूम औसत 50 लाख शेयर से अधिक है।
HSBC ने कहा कि वह कल्याण ज्वैलर्स के कैपिटल के लाइट एक्सपेंशन से भी प्रभावित है। ब्रोकरेज का मानना है कि ज्वैलरी कंपनी की लगातार तेज ग्रोथ के चलते इसके संभावित मल्टीपल डी-रेटिंग को रोक देगी।
ब्रोकरेज का मानना है कि ऐसे कई कारण है, जो लंबी अवधि में इसकी ग्रोथ को बनाए रखेंगी। इसके अलावा टाइटन के साथ इसके कॉम्पिटीशन भी इसके लिए एक मार्गदर्शन के रूप में काम करेगा।
कल्याण ज्वैलर्स का शेयर फिलहाल वित्त वर्ष 26 के अनुमानित पीई अनुपात 56x पर कारोबार कर रहा है, जो टाइटन से लगभग 10 प्रतिशत कम है, जो इसे कंज्यूमर सेक्टर की बाकी कंपनियों की तुलना में आकर्षक खरीद बनाता है। कंपनी के प्रमोटर त्रिकुर सीताराम अय्यर कल्याणरामन ने पिछले महीने ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस से अतिरिक्त 2.36 प्रतिशत हिस्सेदारी भी हासिल की। प्रमोटर के हिस्सेदारी बढ़ाने से कंपनी के लिए मजबूत विकास की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।