Kanishk Aluminium IPO Listing: कनिष्क एलुमिमियम के शेयरों ने आज खुदरा निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1.04 गुना बोली मिली थी जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था।। इसके आईपीओ के तहत ₹73 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹58.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 20% पूंजी ही घट गई। भारी डिस्काउंट पर एंट्री के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹55.48 (Kanishk Aluminium Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24% घाटे में हैं। चूंकि हर लॉट 1600 शेयरों का था तो आईपीओ निवेशकों को एक लॉट में ₹28032 का घाटा हुआ है।
