Kataria IPO Listing: कटारिया इंडस्ट्रीज (Kataria) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 393 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 96 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 182.40 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Kataria Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 191.50 रुपये (Kataria Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.48 फीसदी मुनाफे में हैं।
