Macobs Tech IPO Listing: ट्रिमर कंपनी की धांसू लिस्टिंग, 28% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट पर शेयर

Macobs Tech IPO Listing: मैकब्स टेक ट्रिमर, हाईजीन प्रोडक्ट्स, ब्रीफ्स और सेल्फ-केयर आइटम्स की ऑनलाइन बिक्री करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 202 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
Macobs Tech IPO Listing: मैकब्स टेक का ₹19.46 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-19 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Macobs Tech IPO Listing: ट्रिमर कंपनी मैकब्स टेक (Macobs Tech) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 202 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 96 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 28 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Macobs Tech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 100.80 रुपये (Macobs Tech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 34.4 फीसदी मुनाफे में हैं।

Macobs Tech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

मैकब्स टेक का ₹19.46 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-19 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 202.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 88.92 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 266.70 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 176.87 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 25,95,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मार्केटिंग, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।


Macobs Tech के बारे में

वर्ष 2019 में बनी मैकब्स टेक ट्रिमर, हाईजीन प्रोडक्ट्स, ब्रीफ्स और सेल्फ-केयर आइटम्स की ऑनलाइन बिक्री करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 38.89 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 2.05 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 2.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 85 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 20.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

IPO निवेशकों के पैसे पहले ही दिन डबल, इस शेयर की लिस्टिंग ने मचा दिया धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।