Kaushalya Infrastructure Shares: कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्प लिमिटेड के शेयरों में चौथी तिमाही के नतीजों के बाद गुरुवार 1 जून को लगातार दूसरे दिन 20% का अपर सर्किट लगा। कारोबार के अंत में कंपनी के शेयर बीएसई पर 20 फीसदी बढ़कर 5.76 रुपये के भाव पर बंद हुए। यह 7 दिसंबर 2022 के बाद इसका अबतक का सबसे उच्च स्तर है। सिर्फ पिछले 2 दिन में कंपनी के शेयर करीब 44 फीसदी चढ़ चुके हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया है। कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर 15.17 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.91 करोड़ रुपये रहा था।
