Get App

Experts view : वेट एंड वॉच मोड में बाजार, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग के लिहाज से किन लेवल्स पर रहे नजर

Experts view : SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कितकनीकी रूप से, इंडेक्स अपने 20-डे और 50-डे EMA से ऊपर बना हुआ है, जो बाजार की दिशा साफ न होने के बावजूद इसकी अंदरूनी मजबूती को दर्शाता है। हालांकि, दैनिक RSI एक साइडवेज़ जोन में बना हुआ है जो मजबूत मोमेंटम के अभाव का संकेत है। बाजार इस समय वेट एंड वॉच मोड में दिख रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 07, 2026 पर 5:27 PM
Experts view : वेट एंड वॉच मोड में बाजार, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग के लिहाज से किन लेवल्स पर रहे नजर
Market Trend : बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स, बैंक निफ्टी भी 551 अंकों के एक सीमित दायरे में ट्रेड करता दिखा जो 22 अप्रैल के बाद का इसका सबसे छोटा ट्रेडिंग रेंज है

Experts view : बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच, गुरुवार के सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर रुख के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में, सेंसेक्स 114 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 77,844.52 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.30 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 24,326.65 पर सेटल हुआ। बाजार में आज चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। US-ईरान के बीच संभावित डील की उम्मीद बढ़ने से ब्रेंट क्रूड की कीमतें $100 प्रति बैरल के नीचे आ गईं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारतीय रुपया उछल गया। डॉलर के मुकाबले रूपया आज 25 पैसे बढ़कर 94.24 पर बंद हुआ।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए SBI सिक्योरिटीज में तकनीकी और डेरिवेटिव्स अनुसंधान के हेड सुदीप शाह ने कहा कि गुरुवार को, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 198 अंकों की एक छोटी रेंज भीतर ट्रेड करता रहा। ये पिछले सात की इसकी सबसे छोटी इंट्राडे रेंज है। अंत में, इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। चार्ट पर, इसने ऊपरी छाया (upper shadow) वाली एक छोटे आकार की कैंडल बनाई, जो ऊंचे स्तरों पर हल्की प्रॉफ़िट बुकिंग की ओर इशारा कर रही है।

तकनीकी रूप से, इंडेक्स अपने 20-डे और 50-डे EMA से ऊपर बना हुआ है, जो बाजार की दिशा साफ न होने के बावजूद इसकी अंदरूनी मजबूती को दर्शाता है। हालांकि, दैनिक RSI एक साइडवेज़ जोन में बना हुआ है जो मजबूत मोमेंटम के अभाव का संकेत है। बाजार इस समय वेट एंड वॉच मोड में दिख रहा है।

निफ्टी में शामिल शेयरों में HDFC Life और Bajaj Auto सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयर रहे, जबकि Hindustan Unilever और TCS सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयर रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर, Nifty Auto और Nifty Realty ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Nifty Consumer Durables और Nifty IT लाल निशान में बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें