Kaynes Technology listing: डिफेंस सेक्टर के इस शेयर की लिस्टिंग को लेकर निवेशकों को काफी उम्मीदें थी और Kaynes Technology ने उन उम्मीदों को पूरा भी कर दिया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 32.03 फीसदी प्रीमियम के साथ 775 रुपए पर और NSE पर 32.54 फीसदी प्रीमियम के साथ 778 रुपए पर हुई है। Kaynes Technology के IPO का इश्यू प्राइस 587 रुपए था। इस डिफेंस कंपनी का IPO 10 नवंबर को खुला और 14 नवंबर को बंद हुआ था।Kaynes Technology ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, आउटर स्पेस, न्यूक्लियर, मेडिकल, रेलवे से जुड़ी कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग और लाइफ साइकिल सपोर्ट देती है।
