Get App

Kaynes Technology की दमदार शुरुआत के बाद 11% टूटे शेयर, बेचकर निकल लें या बने रहें, ये है एक्सपर्ट्स की राय

Kaynes Technology Listing Strategy: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Kaynes Technology के शेयरों की घरेलू मार्केट में आज 22 नवंबर को लिस्टिंग हुई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 2:05 PM
Kaynes Technology की दमदार शुरुआत के बाद 11% टूटे शेयर, बेचकर निकल लें या बने रहें, ये है एक्सपर्ट्स की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स ने Kaynes Tech को लांग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी है।

Kaynes Technology Listing Strategy: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Kaynes Technology के शेयरों की घरेलू मार्केट में आज 22 नवंबर को लिस्टिंग हुई। इसकी लिस्टिंग शानदार रही लेकिन कारोबार बढ़ने पर इसके शेयर 11 फीसदी से अधिक फिसल गए। बीएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 587 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 32 फीसदी प्रीमियम यानी 775 रुपये पर हुई। इसके बाद यह 787 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि फिर यह टूटकर 675 रुपये तक फिसल गया। ऐसे में निवेशकों को उलझन हो रही है कि इस स्टॉक से मुनाफा बुक कर निकल लेना चाहिए या अभी होल्ड करना चाहिए। इसे लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को लांग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी है।

एक्सपर्ट्स की ये है राय

मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे के मुताबिक मजबूत बिजनेस सेग्मेंट, बेहतर वैल्यूएशन के साथ मजबूत ऑर्डर बुक और लांग टर्म में निर्यात के अपार मौके के चलते इसके शेयरों की लिस्टिंग दमदार रही। प्रशांत तापसे का मानना है कि Kaynes Tech का कारोबार लांग टर्म में मजबूत होगा और निवेशकों को शानदार रिटर्न मिल सकता है। हालांकि उन्होंने निवेशकों को लिस्टिंग डे यानी आज अपने पोर्टफोलियो में इसके शेयरों की संख्या बढ़ाने से मना किया है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी रिसर्च हेड नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि कंपनी का लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन, आरएंडडी और हायर बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर जोर है। इसके दम पर कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी। ऐसे में नरेंद्र सोलंकी ने निवेशकों को Kaynes Tech के शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में मीडियम से लांग टर्म तक होल्ड करने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें