Get App

युद्ध की वजह से लगा ₹600 करोड़ का फटका! कंपनी ने घटाए टारगेट, 8% धड़ाम हुआ शेयर

वेस्ट एशिया की जंग का असर अब KEC International की कमाई और मुनाफे पर साफ दिख रहा है। कंपनी ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ और ऑर्डर इनफ्लो दोनों के टारगेट घटाए हैं। MD और CEO विमल केजरीवाल ने CNBCTV18 से बात करते हुए बताया कि दूसरी छमाही में मार्जिन किन बातों पर टिका है और Power Grid के ऑर्डर, अफगानिस्तान से आए पैसे और क्लाइंट के एडवांस से कितनी राहत मिल सकती है

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 1:05 PM
युद्ध की वजह से लगा ₹600 करोड़ का फटका! कंपनी ने घटाए टारगेट, 8% धड़ाम हुआ शेयर
RPG Group की कंपनी KEC International ने FY27 का रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 10-15% से घटाकर 8-10% कर दिया है।

वेस्ट एशिया में लंबी खिंचती जंग ने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। RPG Group की इस फ्लैगशिप कंपनी ने FY27 के लिए अपना रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 10-15% से घटाकर 8-10% कर दिया है।

मुंबई की इस कंपनी को खाड़ी इलाके में आई रुकावटों की वजह से फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में ही करीब 500-600 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का नुकसान हो चुका है। कंपनी के MD और CEO विमल केजरीवाल ने CNBCTV18 से बात करते हुए कहा है कि दूसरी छमाही में मार्जिन कितना सुधरेगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि नए ऑर्डर कितनी तेजी से रेवेन्यू में बदलते हैं और बढ़ी हुई लागत के क्लेम कब सेटल होते हैं।

जंग इतनी लंबी चलेगी, कंपनी को अंदाजा नहीं था

KEC International एक ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी है। कंपनी का 20% से ज्यादा कारोबार खाड़ी इलाके में है, इसलिए वहां की हर हलचल सीधे इसकी कमाई पर असर डालती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें