Get App

KEC International के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, कंपनी को मिले 1017 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर

KEC International Share Price: 2 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई फाइलिंग में KEC इंटरनेशनल ने कहा कि उसका इस साल अब तक ऑर्डर इनटेक ₹5000 करोड़ को पार कर गया है, जो पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 23670 करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 2:55 PM
KEC International के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, कंपनी को मिले 1017 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर
KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में आज 3 जुलाई को 7 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग फर्म KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में आज 3 जुलाई को 7 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इंट्राडे में स्टॉक ने 968.20 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छू लिया। इस समय यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ 920.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और क्लीन एनर्जी बिजनेस सेगमेंट में 1017 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 23670 करोड़ रुपये हो गया है।

KEC International को इस साल अब तक मिले 5000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर

2 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई फाइलिंग में KEC इंटरनेशनल ने कहा कि उसका इस साल अब तक ऑर्डर इनटेक ₹5000 करोड़ को पार कर गया है, जो पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। इन ऑर्डर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट और मिडिल ईस्ट में टावर सप्लाई के लिए ऑर्डर शामिल हैं।

इसके साथ ही रिन्यूएबल पावर जनरेशन सेगमेंट में एक अनडिस्क्लोज्ड पब्लिक सेक्टर यूनिट की सब्सिडियरी कंपनी से राजस्थान में 625 मेगावाट की सोलर पीवी प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है। 26 जून को कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि उसे कई बिजनेस में 1025 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें