केईसी इंटरनेशनल के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। कंपनी के नॉन-टीएंडडी बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मार्च 2025 में एग्जिक्यूशन में भी सुस्ती दिखी। रेलवे और सिविल सेगमेंट्स से जुड़े शॉर्ट टर्म मसलों का समाधान जल्द हो जाने की उम्मीद है। टीएंडडी बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा है। कंपनी की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। ऐसे में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद की जा सकती है।
