Get App

Kizi Apparels के IPO की अच्छी शुरुआत, 10.2% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर

Kizi Apparels IPO Listings: किजी अपैरल्स के शेयर मंगलवार 6 अगस्त को स्टॉक मार्केट पर 10.24 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यानी इसके IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन करीब 10.24 फीसदी का मुनाफा हुआ है। किजी अपरैल्स के शेयर मंगलवार को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 23.15 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका इश्यू प्राइस 21 रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 10:37 AM
Kizi Apparels के IPO की अच्छी शुरुआत, 10.2% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर
Kizi Apparels IPO Listings: किजी अपैरल्स ने इस IPO से करीब 5.58 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं

Kizi Apparels IPO Listings: किजी अपैरल्स के शेयरों ने मंगलवार 6 अगस्त को स्टॉक मार्केट में अच्छी शुरुआत की। कंपनी के शेयर 10.24 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यानी इसके IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन करीब 10.24 फीसदी का मुनाफा हुआ है। किजी अपरैल्स के शेयर मंगलवार को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 23.15 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका इश्यू प्राइस 21 रुपये था। कंपनी का IPO पिछले हफ्ते 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच बोली के लिए खुला था। कंपनी ने अपने शेयरों का 21 रुपये फिक्स भाव रखा था। IPO के तहत कुल 26.58 लाख शेयरों को बोली के लिए रखा गया, जो कि पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का इश्यू था।

किजी अपैरल्स ने इस IPO से करीब 5.58 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बताया कि वह IPO के जरिए जुटाए पैसों का इस्तेमाल अनसिक्योर्ड लोन को चुकाने, लंबी-अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे समान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

किजी अपैरल्स के शेयरों का अलॉटमेंट बीते 2 अगस्त को हुआ था। जिसके बाद आज 6 अगस्त को BSE SME प्लेटफॉर्म पर इसके शेयर लिस्ट हुए। IPO के लिए न्यूनतम लॉट साइज 6000 शेयर का था। इस तरह एक लॉट के लिए निवेशकों को मिनिमम 1.26 लाख रुपये निवेश करना था

कंपनी के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और यह करीब 115.60 गुना अधिक बोली के साथ बंद हुआ था। कंपनी को सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों के कैटेगरी में मिली, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 139.62 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं 'अन्य' कैटेगरी में कंपनी को 89.58 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें