जानिये TCS, Infosys, HCL Tech ने कर्मचारियों को फिर से ऑफिस बुलाने पर क्या कहा

HCL Tech ने सीनियर मैनेजर्स से हफ्ते में 2 दिन ऑफिस आने के लिए कहा है

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 9:41 AM

देश की दिग्गज और टॉप की आईटी कंपनियों Tata Consultancy Services (TCS), Infosys और HCL Technologies ने सितंबर तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा करने के साथ ही अपने कर्मचारियों को वापस के ऑफिस बुलाने के अपने प्लान के बारे में बताया है। देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार और कोविड के मामलों में लगातार आ रही गिरावट के चलते कंपनियां वापस अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने की सोच रही हैं।

TCS के मुख्य एचआर अधिकारी मिलिंद लक्कड ने कहा कि कंपनी द्वारा दोनों वैक्सीन लेने वाले 70 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं 1 डोज लिये हुए करीब 95 प्रतिशत लोगों को ऑफिस बुलाकर धीरे-धीरे इस साल के अंतर सारे कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने की योजना है।

TCS ने Q2 में 19,690 नई हायरिंग की, नौकरी छोड़ने की दर सिर्फ 11.9% दर रही

Infosys के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव ने कहा कि उनकी कंपनी के 86 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों को पहला डोज लग चुका है और अब कंपनी द्वारा hybrid work model को अपनाने की तैयारी की जा रही है। मिंट की खबर के मुताबिक प्रवीण राव ने कहा कि कंपनी नये कर्मचारियों के साथ और नये कार्यालय खोलने का प्लान है।

इस बीच आईटी सर्विस प्रोवाइडर HCL Technologies ने अपने सीनियर मैनेजर्स को हफ्ते में कम से कम 2 दिन कार्यालय बुलाने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक कर्मचारियों को उनके अधिकारियों द्वारा कम से कम हफ्ते में 1 दिन कार्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Infosys Q2 Result: उम्मीद से बेहतर नतीजों के साथ ही कंपनी ने 15 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया


HCL Technologies के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर Apparao VV ने कहा कि हम इस साल के अंत तक ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को ऑफिस बुलाये जाने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल इस समय ऑफिस बुलाने के बारे में हमारी कंपनी की यही पॉलिसी है।

वहीं बंगलुरू स्थित आईटी कंपनी Wipro ने इस साल सितंबर की शुरुआत से ही अपने टीम लीडर्स कर्मचारियों को ऑफिस बुलाना शुरू कर दिया था। तब कंपनी ने कहा था कि कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन ऑफिस आयेंगे।

HCL Tech Q2 results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 4% बढ़ा, प्रति शेयर 10 रुपये मिलेगा डिविडेंड

विप्रो के चेयरमैन Rishad Premji ने 12 सितंबर को ट्वीट करके कहा था कि हमारे कंपनी के कर्मचारी कल यानी 13 सितंबर से ऑफिस आयेंगे। सभी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं और सभी ऑफिस आने वाले हैं और सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे इस पर हम निगरानी भी रखेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें  

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।