Get App

Kolte-Patil Share Price: Q2 में रिकॉर्ड सेल्स पर 4% चढ़ा शेयर, सबसे शानदार लॉन्च का जश्न

Kolte-Patil Developers Share Price: कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स ने मार्केट खुलने से पहले सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड सेल्स की जानकारी दी तो मार्केट खुलने पर शेयर रॉकेट बन गए। साथ ही कंपनी ने सितंबर तिमाही में अपना अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च किया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 1:12 PM
Kolte-Patil Share Price: Q2 में रिकॉर्ड सेल्स पर 4% चढ़ा शेयर, सबसे शानदार लॉन्च का जश्न
सितंबर 2026 तिमाही में Kolte-Patil Developers की बिक्री सालाना आधार पर ₹670 करोड़ के मुकाबले 52% बढ़कर ₹1,019 करोड़ हो गई।

Kolte-Patil Developers Share Price: पुणे, मुंबई और बेंगलुरु की दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के शेयर सितंबर 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट का जश्न मनाया। कंपनी ने आज मार्केट खुलने से पहले एक्सचेंज फाइलिंग में सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड सेल्स की जानकारी दी तो मार्केट खुलने के बाद शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते इसने अधिकतर तेजी गंवा दी। फिलहाल बीएसई पर यह 0.79% की बढ़त के साथ ₹429.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.41% उछलकर ₹445.00 तक पहुंच गया था।

Kolte-Patil Developers के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स ने आज 13 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी किया। इसके मुताबिक कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर ₹670 करोड़ के मुकाबले 52% बढ़कर ₹1,019 करोड़ हो गई। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार यह उसकी अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री रही। हालांकि रियलाइजेशंस इस दौरान प्रति स्क्येर फीट ₹7,823 से ₹7,829 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का कलेक्शंस 33% बढ़कर ₹596 करोड़ से ₹795 करोड़ पर पहुंच गया।

कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स का कहना है कि उसका अब तक का सबसे मजबूत लॉन्च परफॉरमेंस सितंबर तिमाही में रहा। कंपनी ने पुणे के वडगांव में व्याना एट द रिजर्व (Vyana at The Reserve) में लगभग 10 लाख स्क्वेयर फीट लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट से कंपनी की सेल्स ₹616 करोड़ रही, जो कंपनी के इतिहास में सबसे मजबूत लॉन्च परफॉर्मेंस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें