स्टॉक मार्केट में कितने तरह के इनवेस्टर्स होते हैं? कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें इनवेस्टर्स को मुख्य रूप से चार समूहों में बांटा गया है। इनमें फ्रॉग, पिग, वल्चर और एप शामिल हैं। मजाकिया अंदाज में किए गए इस वर्गीकरण में स्टॉक मार्केट को एक जंगल बताया गया है। कोटक ने कहा है कि यह ऐसी जगह है जहां किसी का अहम (EGO) मायने नहीं रखता है। यह जंगल खुद ही अपना राजा है। आइए कोटक के इस वर्गीकरण के बारे में विस्तार से जानते हैं।
