Kotak Mahindra Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को आज करारा शॉक लगा। एसेट क्वालिटी में सुधार और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी के दम पर मार्च 2026 तिमाही के स्थायी परफॉरमेंस के बावजूद इसके शेयर धड़ाम हो गए। हालांकि ब्रोकरेजेज का रुझान इस पर बुलिश बना हुआ है, जिसके चलते मौजूदा गिरावट खरीदारी का शानदार मौका बना रहा है। आज बीएसई पर यह 2.82% की गिरावट के साथ ₹371.85 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.14% फिसलकर ₹363.00 तक आ गया था।
