KRM Ayurveda IPO Listing: आयुर्वेदिक अस्पताल और क्लीनिक चलाने वाली केआरएम आयुर्वेद के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 74 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹135 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं जिनकी NSE SME पर आज ₹172.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 27.48% का लिस्टिंग गेन (KRM Ayurveda Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹180.70 (KRM Ayurveda Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 33.85% मुनाफे में हैं।
