KSB Share Price: कमजोर मार्केट में भी 9% चढ़े शेयर, इस कारण निवेशकों में दिखा खरीदारी का रुझान, अभी और आएगी तेजी

KSB Share Price: आज कमजोर मार्केट में भी कुछ कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। ऐसा ही एक स्टॉक है KSB का। BSE Sensex आज एक फीसदी से अधिक टूटकर 59 हजार से थोड़ा ही ऊपर है। वहीं केएसबी के शेयर इंट्रा-डे में करीब 9 फीसदी उछलकर 2128 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह 2171 रुपये की रिकॉर्ड हाई के और करीब पहुंच गया है। इस रिकॉर्ड लेवल पर यह पिछले साल 13 अक्टूबर 2022 को पहुंचा था

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने KSB की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 2390 रुपये फिक्स किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    KSB Share Price: आज कमजोर मार्केट में भी कुछ कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। ऐसा ही एक स्टॉक है KSB का। BSE Sensex आज एक फीसदी से अधिक टूटकर 59 हजार से थोड़ा ही ऊपर है। वहीं केएसबी के शेयर इंट्रा-डे में करीब 9 फीसदी उछलकर 2128 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह 2171 रुपये की रिकॉर्ड हाई के और करीब पहुंच गया है। इस रिकॉर्ड लेवल पर यह पिछले साल 13 अक्टूबर 2022 को पहुंचा था। आज की बात करें तो जब मार्केट में बेचने का रुझान है तो इसके शेयरों में खरीदारी की अहम वजह इसका हेल्दी ऑर्डर बुक है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके शेयर अभी 15 फीसदी और ऊपर चढ़ सकते हैं। आज केएसबी के शेयर 6.85 फीसदी के उछाल के साथ 2081 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

    केएसबी पंप्स और वॉल्व्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। यह Klein Schanzlin & Becker (KSB) Germany की भारतीय इकाई है। यह स्टैंडर्ड इंडस्ट्रियल एंड सक्शन और हाई प्रेशर मल्टीस्टेज पंप्स, सबमर्सिबल मोटर पम्प्स और मोनोब्लॉक पम्प्स और अन्य वैल्यू-एडेड पार्ट्स बनाती है। इसके ग्राहक भेल, थर्मैक्स, आईजेक, पाटिल इंजीनियरिंग, आरके इंजीनियरिंग, एलएंडटी, पूजा इंजीनियरिंग, एनटीपीसी और थाइसनक्रूप जैसी दिग्गज कंपनियां हैं।

    कमजोर मार्केट में भी Hind Rectifiers के शेयरों में 15% का उछाल, इस कारण धड़ाधड़ हो रही खरीदारी


    रिकॉर्ड लेवल पर KSB का ऑर्डर बुक

    पिछले साल 2022 में कंपनी का ऑर्डर बुक 2045.6 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर था। दिसंबर 2022 तिमाही में इसे फायरफाइटिंग, न्यूक्लियर, एनर्जी, कॉमर्शियल बिल्डिंग, सोलर, वेस्ट वॉटर और एग्रीकल्चर समेत लगभग सभी सेग्मेंट्स से ऑर्डर मिले। दिसंबर 2022 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43 फीसदी चढ़कर 54.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 524.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मैनेजनेंट का मानना है कि कैपिटल प्रोडक्ट्स की डिमांड आगे भी बढ़ेगी क्योंकि इस साल बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर में पूंजी निवेश बढ़ाया गया है।

    Bharti Airtel के शेयरों में मामूली गिरावट, लेकिन Jefferies ने अपग्रेड की रेटिंग, चेक करें टारगेट प्राइस

    निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट के एनालिस्ट्स का मानना है कि न्यूक्लिर, फार्मा और मैकेनिकल सील सेग्मेंट से मजबूत रुझान और सर्विसेज और स्पेयर में हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर के चलते इसका कारोबार मजबूत होगा। इसके अलावा घरेलू स्टैंडर्ड पंप्स सेग्मेंट में नए प्रोडक्ट्स की लॉन्च भी इसके कारोबार को सपोर्ट करेगा। इन सब बातों को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 2390 रुपये फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 15 फीसदी अपसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।