Ksolves India Dividend : अगर आप डिविडेंड के जरिए एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Ksolves India अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रत्येक स्टॉक पर 50 फीसदी डिविडेंड की घोषणा की है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 1,180.05 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,399.07 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,467.65 रुपये और 52-वीक लो 400.95 रुपये है।
