सेंसेक्स और निफ्टी में निचल स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। फिलहाल सेंसेक्स लगभग 120 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। जबकि निफ्टी में करीब 26 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। मिडकैप में वेल्सपन इंडिया, सुजलॉन एनर्जी, ईआईएल, आईआरबी इंफ्रा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अदाणी पावर के शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आई। निफ्टी में बजाज ऑटो, एलटीआईमाइंडट्री, नेस्ले इंडिया और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ लूजर्स में विप्रो, पोलीकैब, मेट्रोपोलिस हेल्थ, डॉ लाल पैथ लैब्स, एस्ट्रल, बंधन बैंक और आईजीएल के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
