बाजार में आज फिर से बेंचमार्क इंडेक्सेस निफ्टी और सेंसेक्स ने नया हाई लगाया। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र अच्छे नतीजों के बाद करीब 4% चढ़ गया। पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 95 परसेंट बढ़ा। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार नजर आया। पीछे-पीछे दूसरे सरकारी बैंकों ने भी रफ्तार पकड़ी। केनरा, PNB, पंजाब सिंध बैंक के शेयर डेढ़ से ढ़ाई परसेंट तक उछल गये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-