भारतीय बाजार पिछले एक महीने से ऊंचाइयों को छूने और नीचे आने के बीच झूल रहा है। निफ्टी 50 अभी 21,800 से 22,800 के बीच 1000 अंकों के दायरे में कारोबार कर रहा है। भले ही बाजार की दिशा स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह पॉजिटिव ट्रेंड दिखाता है क्योंकि इंवेस्टर्स के मूल्य में कोई गिरावट नहीं आई है। देश का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 15 मई को 2% बढ़कर 394 लाख करोड़ रुपये से 404 लाख करोड़ रुपये हो गया।
