Vodafone Idea News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले कंसोर्शियम के साथ लोन के लिए वोडाफोन आइडिया की बातचीत जल्द अंजाम तक पहुंच सकती है। सूत्रों का कहना है कि 25,000 करोड़ रुपये के इस लोन पर कुछ हफ्तों में फैसला हो जाने की उम्मीद है। इससे यह संकेत मिलता है कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) पर हाल में मिली राहत के बाद कंपनी को लोन देने में बैंकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
